जयपुर में फिर डंपर का कहर: बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

जयपुर में फिर डंपर का कहर: बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

 

जयपुर। राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में एक बार फिर डंपर का कहर देखने को मिला है। जयपुर-सीकर हाईवे पर स्थित टोडी मोड़ तिराहे पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

 

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार सड़क पार कर रहे थे, तभी सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।

 

हादसे में जान गंवाने वाले और घायल

 

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सोनू (30), निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक का नाम गौरीशंकर (29), निवासी बरवाड़ा सामोद बताया जा रहा है।

दोनों युवक सोलर प्लांट लगाने का काम करते थे और गुरुवार सुबह बाइक से चौमूं से जयपुर की ओर आ रहे थे।

 

दर्दनाक था मंजर

 

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10:45 बजे जब दोनों टोडी मोड़ तिराहे के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

  • टक्कर लगने से पीछे बैठा गौरीशंकर सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • जबकि सोनू बाइक समेत डंपर के नीचे घसीटता चला गया

  • हादसा इतना भीषण था कि सोनू के सिर के ऊपर से डंपर का टायर निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

पुलिस ने डंपर जब्त किया, चालक फरार

 

सूचना मिलने पर हरमाड़ा पुलिस मौके पर पहुँची। घायल गौरीशंकर को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक सोनू के शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

#जयपुरसड़कहादसा #डंपरकाकहर #जयपुरसीकरहाईवे #एककीमौत #सड़कदुर्घटना #सीसीटीवीफुटेज #JaipurAccident #DumperAccident #RoadSafety

G News Portal G News Portal
223 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.