राजस्थान के कई जिलों में भूकंप के झटके, 10 सेकंड तक हिली धरती

राजस्थान के कई जिलों में भूकंप के झटके, 10 सेकंड तक हिली धरती

राजस्थान: गुरुवार सुबह राजस्थान के कई जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 9 बजकर 4 मिनट पर सीकर और झुंझुनूं जिले सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कुछ इलाकों में लगभग 10 सेकंड तक धरती हिलती रही, जिससे लोगों में हल्की घबराहट फैल गई।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया गया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई, और इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारियों ने बताया कि तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की कोई आशंका नहीं है।

यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान में इस साल भूकंप के झटके दर्ज किए गए हों। इस साल फरवरी में भी राज्य के कई हिस्सों में धरती कांपी थी।

फरवरी 2025 में भी महसूस हुए थे झटके:

2 फरवरी, 2025 को बीकानेर जिले में भी 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, इसका केंद्र जसरासर के पास, बीकानेर शहर से करीब 72 किलोमीटर दूर था।

इसके अलावा, 13 फरवरी को जालौर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप का केंद्र निंबावास के पास जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था, जिसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गई थी। जालौर और सिरोही के कई इलाकों में करीब 3 से 4 सेकंड तक धरती हिलती रही थी।

भूवैज्ञानिकों का क्या कहना है:

भूवैज्ञानिकों के मुताबिक, राजस्थान में आमतौर पर भूकंप की तीव्रता कम रहती है, जिससे नुकसान की संभावना भी बेहद कम होती है। फिर भी, विशेषज्ञ लगातार इन भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं।

#RajasthanEarthquake #Earthquake #Rajasthan #Sikar #Jhunjhunu #Jalor #Sirohi #Bikaner #भूकंप #राजस्थान #जयपुर

G News Portal G News Portal
295 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.