सवाई माधोपुर: जिला प्रशासन और जिला रोजगार कार्यालय द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में 11 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
शिविर में बेरोजगार युवकों का मौके पर ही प्राथमिक चयन किया जाएगा। जिले की स्थानीय विभिन्न कंपनियों को इस शिविर में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
सहायक निदेशक जिला रोजगार कार्यालय विवेक भारद्वाज ने बताया कि यह शिविर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
हैशटैग: #सवाईमाधोपुर #रोजगार #रोजगारशिविर #जिलाप्रशासन #जिला_रोजगार_कार्यालय #बेरोजगार #नौकरी #अवसर
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.