15 अगस्त तक चलेंगे विविध देशभक्ति कार्यक्रम
'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ आज शनिवार, 2 अगस्त से पूरे देशभर में किया गया है। रेलवे सहित सभी संस्थानों और आम नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने के लिए सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा विस्तृत कार्यक्रम जारी किए गए हैं। यह अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा और 15 अगस्त तक जारी रहेगा।
अभियान के पहले चरण में शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों पर जोर रहेगा।
इस दौरान स्कूल की दीवारों और बोर्डों पर तिरंगा कला, तिरंगा प्रदर्शनी, रंगोली, क्विज़ प्रतियोगिता, तिरंगा राखी बनाना, जवानों को पत्र लिखना, तिरंगा बुनाई, तिरंगा धागे से जुड़ी कलात्मक गतिविधियाँ और देशभक्ति पर आधारित फिल्म महोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दूसरे चरण में बड़े पैमाने पर जन सहभागिता वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसमें तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला, तिरंगा कॉन्सर्ट, बाइक और साइकिल रैली, तिरंगा यात्रा, इमारतों और बाज़ारों की तिरंगा लाइटिंग और सजावट, और सेल्फी विद तिरंगा जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
तीसरे चरण में राष्ट्रव्यापी तिरंगा फहराने की गतिविधियाँ होंगी।
लोग अपने घरों, संस्थानों और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराएंगे और www.harghartiranga.com वेबसाइट पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर इस ऐतिहासिक अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जन सहभागिता को बढ़ावा देने और देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। रेलवे सहित सभी विभागों को सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए गए हैं।
#हर_घर_तिरंगा #आजादी_का_अमृत_महोत्सव #तिरंगा_अभियान #कोटा_समाचार #देशभक्ति
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.