कोटा। भारतीय रेलवे के कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता से यात्रियों का भरोसा जीता है। मंगलवार को कोटा स्टेशन पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस (12401) में अपना मोबाइल भूल चुके एक यात्री को रेलवे स्टाफ की सक्रियता के कारण उसका फोन सुरक्षित वापस मिल गया।
जानकारी के अनुसार, यात्री नंदा देवी एक्सप्रेस से कोटा पहुंचा था। ट्रेन से उतरकर घर पहुंचने के बाद उसे अहसास हुआ कि उसका कीमती मोबाइल कोच में ही छूट गया है। घबराया हुआ यात्री तुरंत वापस स्टेशन पहुंचा, लेकिन तब तक ट्रेन प्लेटफॉर्म से हटकर कोटा यार्ड में खड़ी होने के लिए जा चुकी थी।
यात्री ने बिना समय गंवाए स्टेशन डायरेक्टर शशि शर्मा को आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन डायरेक्टर ने तुरंत स्टेशन अधीक्षक विभूति कुमार को स्टाफ के साथ यार्ड में जाकर तलाशी लेने के निर्देश दिए।
रेलवे की टीम ने तत्काल यार्ड में खड़ी ट्रेन के डिब्बों की जांच शुरू की। सघन तलाशी के दौरान कर्मचारी को बी-4 (B-4) कोच की सीट संख्या 19 पर यात्री का मोबाइल सही सलामत मिल गया।
शशि शर्मा ने स्वयं यात्री को उसका मोबाइल सौंपा। अपना खोया हुआ महंगा फोन वापस पाकर यात्री की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्टेशन डायरेक्टर शशि शर्मा, अधीक्षक विभूति कुमार और पूरी टीम का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
#IndianRailways #KotaRailwayStation #Honesty #NandaDeviExpress #RailwayHelp #KotaNews #GoodNews #Inspirational
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.