मेहंदीपुर बालाजी धाम में पकड़ा गया फर्जी ADM, उत्तर प्रदेश के शातिर ने खुद को बताया दिल्ली का अधिकारी

मेहंदीपुर बालाजी धाम में पकड़ा गया फर्जी ADM, उत्तर प्रदेश के शातिर ने खुद को बताया दिल्ली का अधिकारी

राजस्थान: मेहंदीपुर बालाजी धाम में एक युवक फर्जी ADM बनकर VIP प्रोटोकॉल की मांग कर रहा था। शक होने पर पुलिस ने जब गहन पूछताछ की, तो उसकी असलियत सामने आ गई। राजस्थान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

वीआईपी दर्शन की मांग बनी गिरफ्तारी की वजह

सोमवार, 24 मार्च को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी पवन कुमार पांडे मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचा। उसने वहां खुद को दिल्ली सरकार में ADM (अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट) बताकर VIP दर्शन की मांग की। उसने पुलिस को किसी नजदीकी व्यक्ति से फोन करवा कर वीआईपी ट्रीटमेंट देने के लिए कहा। पुलिस जब उसे दर्शन के लिए लेकर जाने लगी, तो अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ।

फर्जी ADM की पोल ऐसे खुली

बालाजी थाना प्रभारी गौरव प्रधान ने बताया कि आरोपी युवक राहुल उर्फ वरुण पांडे खुद को दिल्ली सरकार में ADM अधिकारी बताकर पुलिस पर रौब झाड़ने लगा। जब पुलिस ने उससे पहचान पत्र मांगा और उसकी तैनाती से संबंधित जानकारी मांगी, तो वह बौखला गया। वह कोई सटीक जवाब नहीं दे सका और आईकार्ड दिखाने से भी कतराने लगा। उसकी घबराहट और जवाब देने की असमर्थता को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया और उसे मंगलवार को सिकराय उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी गौरव प्रधान ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि कोई अन्य व्यक्ति इस तरह की धोखाधड़ी करने की हिम्मत न कर सके।

#FakeADM #MehandipurBalaji #RajasthanPolice #CrimeNews #FraudArrest

 

G News Portal G News Portal
313 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.