भरतपुर: जिले के रुदावल क्षेत्र में कुछ मनचलों द्वारा पशुओं को चारा देने के लिए पशुबाड़े जाने के दौरान नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उनके परिजनों से मारपीट करने का मामला सामने आया है।
नाबालिग बच्ची के पिता ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया है कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी पशुओं को चारा देने के लिए पशुओं के बाड़े पर जा रही थी कि तभी रास्ते में मोनू, राजीव और बंटी नामक युवकों ने उनकी बेटी पर फब्तियां कसीं। उनकी बेटी ने रोते हुए घर आकर घटना के बारे में बताया।
इसके बाद नाबालिग का पिता उन लोगों के घर पहुंचा और छेड़छाड़ करने वालों से कहासुनी करके वापस अपने घर आ गया। कुछ देर बाद सुभाष, दीवान, बंटी, पिंटू, राजीव, मोनू, उर्मिला, ओमकुमारी एवं राधा हाथों में लाठी डंडे लेकर नाबालिग बच्ची के घर पहुंच गए और गालियां देते हुए घर में घुसकर नाबालिग बच्ची एवं उसके पिता पर हमला कर दिया।
नाबालिग बच्ची के चाचा ने चीख पुकार सुनी तो वह भी नाबालिग बच्ची के घर पहुंच गया तो सभी लोगों ने नाबालिग बच्ची के चाचा को भी लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोगों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर वहां से फरार हो गए। हमलावर जाते-जाते धमकी दे गए कि इस बार तुम्हें छोड़ रहे हैं अगली बार ऐसी गलती की तो तुम्हें जान से मार देंगे। घटना में नाबालिग, उसके पिता और चाचा के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं।
#छेड़छाड़ #मारपीट #धमकी #पुलिस #रिपोर्ट #भरतपुर
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.