Fighter Plane Crash: शहीद ऋषिराज सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार, अधूरा रह गया शादी का सपना

Fighter Plane Crash: शहीद ऋषिराज सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार, अधूरा रह गया शादी का सपना

पाली, राजस्थान: राजस्थान के चूरू जिले में रतनगढ़ कस्बे के पास हुए जगुआर लड़ाकू विमान हादसे में पाली के लाल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा के शहीद होने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके माता-पिता अपने बड़े बेटे के लिए दुल्हन ढूंढ रहे थे, लेकिन यह सपना अधूरा ही रह गया। आज गुरुवार को उनके पैतृक गांव सुमेरपुर के पास खिवांदी में ऋषिराज सिंह का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शहीद ऋषिराज सिंह के परिजन इस दुखद खबर से सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पाली डेयरी फेडरेशन के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया ने बताया कि ऋषिराज सिंह शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थे और उनमें देश सेवा का गहरा जज्बा था। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई जोधपुर से की थी, जिसके बाद वे पुणे गए और नेशनल डिफेंस एकेडमी में साढ़े तीन साल का कोर्स पूरा किया।

परिवार में शोक की लहर, गांव में भी मातम

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा के पिता जसवंत सिंह देवड़ा, माता और दादीसा हाल ही में खिवांदी गांव में आयोजित माताजी के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बुधवार को कार्यक्रम संपन्न होते ही वे जोधपुर के लिए रवाना हो गए थे। परिवार में माता-पिता, एक छोटा भाई और दादीसा हैं। ऋषिराज दो भाइयों में बड़े थे और अविवाहित थे। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

2023 में की थी वायुसेना जॉइन, सूरतगढ़ में थे तैनात

फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह भारतीय वायुसेना में कार्यरत थे और उन्होंने 2023 में वायुसेना जॉइन की थी। वे सूरतगढ़ में तैनात थे।

फाइटर प्लेन क्रैश की वजह: प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी

चूरू के रतनगढ़ क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 12:40 बजे भानुदा गांव के पास एक खेत में भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया था। इस दुखद हादसे में विमान में सवार पायलट और को-पायलट दोनों शहीद हो गए। विमान का मलबा आसपास के इलाके में फैल गया, और हादसे की जगह पर एक बड़ा गड्ढा बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण पायलट और को-पायलट इजेक्ट नहीं कर पाए। यह विमान सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ा था और ट्रेनिंग मिशन पर था। फिलहाल घटना के ठोस कारणों का पता नहीं चला है। सूत्रों के मुताबिक, हादसे की प्रारंभिक वजह तकनीकी खामी बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

#FighterPlaneCrash #RishirajSingh #Martyr #IndianAirForce #Churu #Pali #Rajasthan #शहीदऋषिराजसिंह #भारतीयवायुसेना #फाइटरप्लेनक्रैश #राजस्थान #पाली #चूरू

G News Portal G News Portal
520 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.