कोटा | कोटा-चित्तौड़गढ़ रेल खंड पर आग लगने की घटनाओं ने रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। चंदेरिया और बस्सी बेरीसाल स्टेशनों के बीच स्थित तांबावती नगरी स्टेशन के पास गुरुवार को झाड़ियों में अचानक फिर से आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते रेलकर्मियों की नजर इस पर पड़ गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात ट्रैकमैन तुरंत सक्रिय हुए। आग विकराल रूप ले पाती, उससे पहले ही ट्रैकमैनों ने कड़ी मशक्कत कर और स्थानीय संसाधनों की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। अगर आग रेलवे ट्रैक के करीब तक फैल जाती, तो इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित हो सकता था।
उल्लेखनीय है कि तांबावती स्टेशन के पास आग लगने की यह दो दिन में दूसरी घटना है।
इससे पहले मंगलवार रात को भी यहाँ झाड़ियों में भीषण आग लग गई थी।
उस समय आग इतनी भयावह थी कि दमकल की दो गाड़ियों को बुलाना पड़ा था और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी थी।
बार-बार हो रही इन घटनाओं के बाद रेलवे अब आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रहा है, ताकि गर्मी के इस मौसम में ट्रैक के किनारे होने वाली ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
#RailwaySafety #FireIncident #KotaChittorgarhSection #IndianRailways #TambawatiStation #RailwayNews #AlertRailwayStaff
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.