पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर का भाजपा पर निशाना: जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात का आरोप

पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर का भाजपा पर निशाना: जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात का आरोप

दूदू। पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश की "पर्ची सरकार" ने जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात कर राज्य की प्रगति पर कुठाराघात किया है। नागर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान बनाए गए 16 महापूर्व, नवीन 9 जिलों और तीन संभागों को समाप्त करने का निर्णय जनता के साथ छलावा है।

पूर्व मंत्री नागर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना जिला डिंग बचा लिया, जबकि उप मुख्यमंत्री ने दूदू जिला समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने विधानसभा और लोकसभा में भारी बहुमत से भाजपा को चुना था। इससे उम्मीद की जा रही थी कि जनता को एक बेहतर प्रशासन और विकास कार्य मिलेंगे। परंतु, यह भाजपा सरकार जनता के लिए वरदान के बजाय अभिशाप साबित हुई।

विकास कार्यों को रोकने का आरोप

नागर ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के प्रतिनिधि जनता के सुख-दुख में भागीदार बनने में असफल रहे हैं। उल्टा, उन्होंने पूर्व सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को रोकने का कार्य किया है।

पदों से इस्तीफा देने की अपील

भाजपा के पदाधिकारियों पर निशाना साधते हुए नागर ने कहा कि यदि वे जनता के प्रति अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करना चाहते हैं, तो उन्हें सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए अपने पदों से त्यागपत्र देना चाहिए और भाजपा की सदस्यता छोड़ देनी चाहिए।

जनता के आक्रोश की चेतावनी

पूर्व मंत्री नागर ने कहा कि यदि जनता में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने आवाज उठाई, तो यह "पर्ची सरकार" अपनी ईंट से ईंट बजवाने के लिए मजबूर हो जाएगी। उन्होंने जनता को एकजुट होकर इस अन्यायपूर्ण निर्णय का विरोध करने की अपील की।

G News Portal G News Portal
338 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.