205 साल की कमाई का झांसा देकर लाखों की ठगी, पीड़ित दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर

205 साल की कमाई का झांसा देकर लाखों की ठगी, पीड़ित दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर

भरतपुर: शहर के नई मंडी क्षेत्र में स्थित हरिजन बस्ती निवासी राकेश कुमार ने कोतवाली पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया है कि विकास नगर निवासी किशनपाल पार्षद, विनोद, हरिचरन एवं किशनपुरा निवासी जगनसिंह ने स्मार्ट वॉलेट नामक एप के जरिए 2.50 लाख रुपए की राशि लगाकर 205 वर्षों तक प्रतिदिन डॉलर में एक हजार रुपए रिटर्न का आश्वासन देकर उससे धोखाधड़ी से ढ़ाई लाख रुपए हड़प लिए हैं।

राकेश ने बताया कि एक साल पहले चारों ने उससे स्मार्ट वॉलेट एप से रोजाना 1000 रुपए के रिटर्न का आश्वासन देकर 2.5 लाख रुपए लिए थे। रिटर्न नहीं मिलने पर सिस्टम अपडेट में समय लगना बताया, साथ ही बार-बार तकाजा करने पर जून में उसे 49,500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए तथा बकाया रकम के लिए टालमटोल करते रहे और अब बाकी के रुपए देने से साफ इनकार कर दिया है।

पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देने सहित कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने बताया है कि चारों आरोपियों ने इस प्रकार से बहुत लोगों के साथ ठगी की है।

#ठगी #स्मार्टवॉलेट #धोखाधड़ी #पुलिस #रिपोर्ट #भरतपुर

G News Portal G News Portal
175 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.