सवाईमाधोपुर-गंगापुर रेलखंड स्थित नारायरणपुर टटवाड़ाव स्टेशन के पास रविवार को दौड़ती एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। दो पार्ट होते ही मालगाड़ी कुछ दूर दौड़कर रुक गई। बाद में दोनों हिस्सों को जोड़कर मालगाड़ी को आगे रवाना गया गया। यह मालगाड़ी गंगापुर से कोटा की तरफ आ रही थी।
बताया जा रहा है कि अनकपल होने के कारण इंजन से 13वां और 14वें नंबर का डिब्बा से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी। अधिकारी घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। इस घटना के चलते मालगाड़ी करीब 20 मिनट तक मौके पर रखी रही।