कोटा/गंगापुर सिटी। रेलवे में बैठकों के नाम पर दी जाने वाली स्पेशल छुट्टियों (Special Casual Leave) के दुरुपयोग का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम गंगापुर सिटी से सामने आया है, जहाँ AIRF की लखनऊ मीटिंग के नाम पर छुट्टी लेकर पदाधिकारी स्थानीय कार्यक्रमों में मौज मनाते नजर आए, वहीं दूसरी ओर दूसरे संगठन को कोरम पूरा करने तक के लिए छुट्टियां नहीं मिलीं।
नियमों को ताक पर रखने का मामला तब उजागर हुआ जब AIRF की लखनऊ में आयोजित AGM (22 से 25 दिसंबर) के लिए मिली छुट्टियों का दुरुपयोग सामने आया:
रघुराज सिंह (लोको पायलट): इन्हें 21 से 26 दिसंबर तक (जर्नी सहित) की स्पेशल छुट्टी मिली थी। लेकिन ये लखनऊ जाने के बजाय 22 दिसंबर को जेसी बैंक चुनाव बूथ और 23 दिसंबर को गंगापुर इंस्टीट्यूट में 'चौधरी चरण सिंह जयंती' मनाते देखे गए।
घनश्याम मीणा व अन्य: लोको पायलट घनश्याम मीणा और कुछ गार्ड्स को भी लखनऊ के नाम पर छुट्टियां मिली थीं, लेकिन ये सभी लखनऊ जाने के बजाय गंगापुर में ही अपने घरों और स्थानीय कार्यक्रमों में नजर आए।
एक ओर जहाँ छुट्टियों की बंदरबांट हो रही है, वहीं वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ को अपनी कार्यकारिणी की बैठक के लिए लाले पड़ गए हैं।
संघ की 27 और 28 दिसंबर को होने वाली बैठक के लिए 20 सदस्यों की छुट्टी मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने सिर्फ 4 पदाधिकारियों की छुट्टी मंजूर की।
स्थिति यह है कि शाखा सचिव और अध्यक्ष तक को छुट्टी नहीं दी गई। नियमानुसार बैठक के लिए 50% पदाधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य है, जिसके बिना न कोरम पूरा होगा और न ही लेखा-जोखा पास हो सकेगा।
रेल कर्मचारियों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब दोनों संगठन मान्यता में थे, तब सभी को आसानी से छुट्टियां मिलती थीं। यह पहली बार है जब छुट्टियों में इतनी भारी कटौती की गई है। कर्मचारी इसे प्रशासन पर यूनियन की कमजोर होती पकड़ और भेदभावपूर्ण रवैये के तौर पर देख रहे हैं।
नियम विरुद्ध: लखनऊ की मीटिंग के नाम पर ली गई छुट्टियों का स्थानीय स्तर पर उपयोग।
अधूरा कोरम: महज 4 पदाधिकारियों की छुट्टी से मजदूर संघ की बैठक खटाई में।
कर्मचारियों में रोष: छुट्टियों के आवंटन में भेदभाव और दुरुपयोग को लेकर उठ रहे सवाल।
#RailwayNews #KotaDivision #IndianRailways #SpecialLeave #RailwayUnion #GangapurCity #RailwayAdmin #WCRMS #AIRF #RailwayEmployees
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.