सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: पंचायती राज विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) रामावतार मीणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के शिकंजे में आ गए हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ACB की टीम उनके कई ठिकानों पर छापेमारी और सर्च कार्रवाई कर रही है।
पूरे प्रदेश में चल रही सर्च
ACB की टीम पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर XEN रामावतार मीणा से जुड़ी संपत्तियों और ठिकानों की तलाश कर रही है। सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में स्थित ठिकानों पर भी ACB गहन सर्च अभियान चला रही है।
ASP ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई
यह सर्च कार्रवाई ACB ASP ज्ञान सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। गंगापुर सिटी में ACB की टीम ने कर्मचारी कॉलोनी स्थित मकान में सर्च की, हालांकि बताया जा रहा है कि इस मकान में किराएदार रहते हैं। इसके अलावा, करौली रोड स्थित एक रिसोर्ट पर भी ACB की टीम सर्च कर रही है।
संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रही ACB
ACB की टीम छापामार कार्रवाई से XEN की संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रही है। ACB की इस बड़ी कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.