गंगापुर सिटी, राजस्थान: कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को गंगापुर सिटी का दौरा किया और यहां के खाद गोदामों पर अचानक छापा मारकर व्यापारियों में हड़कंप मचा दिया। मंत्री की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के कृषि कारोबारियों में दहशत का माहौल है।
अनियमितताओं की हो रही जांच
कैबिनेट मंत्री डॉ. मीणा ने रिको औद्योगिक क्षेत्र स्थित खाद गोदामों पर छापेमारी की। इस दौरान बजरंग ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर छापा मारा गया। कार्रवाई के समय कृषि अधिकारी भी मौजूद रहे, जो मंत्री के निर्देशों पर गोदामों में अनियमितताओं की जांच कर रहे हैं।
मंत्री ने गोदामों से खाद के सैंपल लिए जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि गुणवत्ता और स्टॉक की सही जानकारी मिल सके। यह कार्रवाई मुख्य रूप से खाद की कालाबाजारी और मिलावट को रोकने के उद्देश्य से की गई है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.