गंगापुरसिटी: पैकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला, हजारों रुपये गंवाए

गंगापुरसिटी: पैकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला, हजारों रुपये गंवाए

गंगापुरसिटी: साइबर अपराधी अब ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक रील देखकर एक युवक 19 हजार रुपये से अधिक की ठगी का शिकार हो गया। सालोदा निवासी रघुवीर सैनी पुत्र प्रभुदयाल ने बताया कि उनकी बेटी इंस्टाग्राम पर रील देख रही थी। इस रील में दिखाया गया कि पेंसिल पैकिंग का कार्य घर बैठे करके प्रतिमाह 30 हजार रुपये कमाए जा सकते हैं। इसके लिए केवल 650 रुपये देने होंगे। बेटी ने दिए गए लिंक पर क्लिक किया और 650 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग ने सामान भेजने के लिए और पैसे मांगे। बेटी ने इनकार किया तो ठग ने उसे धमकाया कि उसका आधार कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा। डर के कारण उसने 14-15 हजार रुपये और ट्रांसफर कर दिए। अब भी ठग पैसे मांग रहा है।

देखें विडियो 

https://youtu.be/sIvmtMrQxEg

#साइबरठगी #ऑनलाइनठगी #गंगापुरसिटी #पैकिंग #धोखाधड़ी

G News Portal G News Portal
913 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.