गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ 8 जून 2025 की रात को मनराज गुर्जर (उम्र 26 वर्ष, निवासी मल्लासरा, जिला सवाई माधोपुर) पर जानलेवा हमला हुआ। यह घटना तब घटी जब मनराज गुर्जर अपने दोस्त पवन गुर्जर और तुषार गुर्जर के साथ पीपलूरा से गंगापुर सिटी लौट रहे थे और रात होने के कारण उनके दोस्त पवन गुर्जर के घर पर रुकने वाले थे।
रिपोर्ट के अनुसार, रात लगभग 12 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। इन हमलावरों की पहचान बिल्लू बादशाह मावड़ा और तुषार गुर्जर के रूप में हुई है। उन्होंने मनराज गुर्जर से पैसे मांगे और गाली-गलौज करने लगे। जब मनराज ने पैसे देने से इनकार किया, तो उन्होंने शराब पीने के लिए होटल जाने को कहा। होटल पहुंचने पर हमलावरों ने 5000 रुपये की मांग की, लेकिन मनराज के पास पैसे नहीं थे।
इसके बाद बिल्लू बादशाह मावड़ा ने गोली चला दी, जिससे मनराज नीचे उतर गए। पवन गुर्जर और तुषार गुर्जर ने मनराज पर देसी कट्टा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, मनराज गुर्जर किसी तरह होटल के अंदर घुस गए और अपनी जान बचाई। हमलावर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।
मनराज गुर्जर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रमाणित शिकायत रिपोर्ट के अनुसार, मनराज गुर्जर पुत्र प्रहलाद गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 26 वर्ष निवासी मल्लासरा, जिला सवाई माधोपुर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सीसीएसटीएनएस सॉफ्टवेयर में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार यह मामला अपराध संख्या 109(1), 119(1), 308(2) और बीएनएस बनाम 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत आता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
#गंगापुरसिटी #अपराधसमाचार #जानलेवाहमला #रंगदारी #पुलिसजांच #सवाईमाधोपुर #मनराजगुर्जर
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.