गंगापुर सिटी: बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई: 17 वीसीआर भरी गईं, 4.50 लाख का जुर्माना

गंगापुर सिटी: बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई: 17 वीसीआर भरी गईं, 4.50 लाख का जुर्माना

गंगापुर सिटी: अधीक्षण अभियंता सवाई माधोपुर और अधिशाषी अभियंता गंगापुर सिटी के निर्देश पर सहायक अभियंता ए.एस. गौतम गंगापुर सिटी के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम द्वारा बाईपास रोड, राजीव कॉलोनी, अकूतकर साहिद, शाहीन कॉलोनी और दशहरा मैदान जैसे अधिक विद्युत चोरी वाले क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान 17 अवैध सर्विस लाइनें हटाई गईं और मौके पर ही 17 वीसीआर (विद्युत चोरी रिपोर्ट) भरी गईं। इन वीसीआर के माध्यम से लगभग 4.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विद्युत विभाग ने इस कार्रवाई के दौरान ड्रोन का भी उपयोग किया, ताकि और अधिक प्रभावी ढंग से बिजली चोरी को रोका जा सके। जयपुर डिस्कॉम में चल रहे 'ऑपरेशन तंत्रैया' के तहत की गई यह कार्रवाई उपभोक्ताओं को स्पष्ट संदेश देती है कि वे बिजली चोरी से बचें और वैध माध्यम से मीटर लगवाकर ही बिजली का उपयोग करें।
इस अभियान के दौरान सहायक अभियंता श्री प्रदीप जोशी जी, कनिष्ठ अभियंता श्री विकास अग्रवाल, अजयवर्मा, रीना भीमा सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्युत विभाग ने बताया कि भविष्य में भी बिजली चोरी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

G News Portal G News Portal
600 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.