गंगापुरसिटी | शहर के उदयई मोड़ थाना क्षेत्र स्थित श्री श्याम मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु के साथ चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने पीड़ित की जेब से एक लाख रुपये पार कर दिए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है।
बरनाला निवासी पीड़ित महेश माली ने उदई मोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ श्याम मंदिर में दर्शन करने आए थे। उनकी पेंट की जेब में एक लाख रुपये रखे हुए थे। जब वे दर्शन कर रहे थे, तभी दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी जेब काट ली।
चोरी का अहसास होने पर जब महेश ने मंदिर कमेटी के सहयोग से सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फुटेज में दो अनजान व्यक्ति नीचे से ही पीड़ित का पीछा करते नजर आ रहे हैं।
समय: दोपहर 12:08 से 12:20 के बीच की गतिविधियों में चोर साथ दिखाई दे रहे हैं।
वारदात: ठीक 12:15 से 12:16 बजे के बीच, जब महेश दर्शन में मग्न थे, तब मौका पाकर एक चोर ने जेब से पैसे निकाल लिए।
फरार: पैसे निकालने के तुरंत बाद दोनों चोर सीढ़ियों से भागते हुए फुटेज में साफ दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित ने फुटेज के साक्ष्य के साथ पुलिस को लिखित शिकायत दी है और कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
#GangapurCity #CrimeNews #UdeiModThana #TempleTheft #CCTVFootage #RajasthanPolice #Pickpocketing #ShyamMandir
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.