गंगापुर-हिंडौन मार्ग बंद: गंभीर नदी की पुलिया पर पानी का तेज बहाव

गंगापुर-हिंडौन मार्ग बंद: गंभीर नदी की पुलिया पर पानी का तेज बहाव

हिंडौन – रविवार शाम को पांचना बांध से पानी छोड़े जाने के बाद गंभीर नदी उफान पर आ गई है, जिससे गंगापुर-हिंडौन सड़क मार्ग पर कटकड़ गंभीर नदी की पुलिया पर पानी का तेज बहाव हो रहा है और यह मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

रविवार शाम को पांचना बांध के दो गेट खोलकर पानी की गंभीर नदी में निकासी की गई थी। इसी के परिणामस्वरूप, सोमवार सुबह करीब 10 बजे गंभीर नदी की पुलिया पर पानी पहुंच गया, जिससे गंगापुर और हिंडौन के बीच का प्रमुख सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया।

प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए वाहनों को खेड़ा से महावीर जी, वजीरपुर और पीलोदा होकर डायवर्ट किया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिया के पास पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस तथा प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।


#गंगापुर #हिंडौन #सड़कबंद #गंभीरनदी #पांचनाबांध #बारिश #जलभराव #यातायातअलर्ट #राजस्थान

G News Portal G News Portal
886 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.