गंगापुरसिटी/कोटा। कोटा विश्वविद्यालय में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। छात्र नेता सीताराम गुर्जर के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया और परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने आरोप लगाया है कि द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में 75 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए हैं। कई छात्रों को बिना किसी कारण के फेल कर दिया गया है तो कई की बैक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर में 19 प्राप्तांक वाले छात्रों को फेल कर दिया गया है, जबकि 18 प्राप्तांक वाले छात्रों को पास कर दिया गया है।
छात्रों ने ज्ञापन में परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी को सुधारने और फीस कम करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.