गंगापुरसिटी: करौली ACB की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर PWD XEN भवानी सिंह मीणा 3 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप

गंगापुरसिटी: करौली ACB की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर PWD XEN भवानी सिंह मीणा 3 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप

गंगापुरसिटी, करौली: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) करौली ने गंगापुरसिटी में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशाषी अभियंता (XEN) भवानी सिंह मीणा को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महानिदेशक (DG) रवि प्रकाश मेहरड़ा और पुलिस महानिरीक्षक (DIG) राजेश सिंह के निर्देश पर की गई।

ACB से मिली जानकारी के अनुसार, भवानी सिंह मीणा को हिंडौन रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित उनके घर पर रिश्वत लेते हुए दबोचा गया। बताया जा रहा है कि PWD XEN ने यह रिश्वत बिल पास करने की एवज में मांगी थी।

ट्रैप की कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद, ACB की टीम अब आरोपी के घर की तलाशी ले रही है ताकि भ्रष्टाचार से संबंधित अन्य सबूतों को इकट्ठा किया जा सके। इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

#ACBAction #GangapurCity #KarauliACB #BribeTrap #PWDOfficerArrested #CorruptionFreeRajasthan #RajasthanPolice #BhawaniSinghMeena #DGPolice #DIGPolice

G News Portal G News Portal
665 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.