बांसवाड़ा परतापुर। गढ़ी थाना क्षेत्र में धर्मांतरण के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लंबी डूंगरी निवासी मोटा भाई की रिपोर्ट पर की गई।
मोटा भाई की शिकायत के अनुसार, सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले मक्कन सिंह, तोल सिंह, पप्पू, सुरेश और राजेश पर आरोप है कि ये लोग धर्मांतरण के लिए लालच देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर कर रहे थे। आरोपियों ने 10 लोगों को धर्मांतरण के लिए पैसे देने का प्रस्ताव दिया था।
सरकार ने धर्मांतरण के ऐसे मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कही है। प्रशासन ने साफ किया है कि धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.