बच्चों को भविष्य चुनने की स्वतंत्रता दें कर्मचारी, जैसी बैंक कार्यक्रम में बोले डीआरएम
कोटा। दी जेक्सन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी (जेसी बैंक) का सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। विजय भारत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआरएम अनिल कालरा ने स्नातकोत्तर में 13, स्नातक में 96, 12वी में 130, 10वीं में 148 एवं स्पोर्टसके 11 मेघावी बच्चों को सम्मानित किया।
इस मौके पर कालरा ने कहा की रेल कर्मचारी अपने बच्चों को भविष्य चुनने की स्वतंत्रता दें। बच्चों की रुचि के कँरियर के चुनाव में अभिभावक जहां तक हो सके अनावश्यक हस्तक्षेप से बचने की कोशिश करें।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय शर्मा ने कहा कि रेल कर्मचारियों को ब्याज माफियाओं से बचाने के लिए जेक्सन सोसायटी लगातार अच्छा कार्य कर दी है। इससे कर्मचारियों को भविष्य की योजनाएं बनाने में मदद मिल रही है।
20 लाख तक का लोन
कार्यक्रम में सोसायटी के चेयरमेन घासीराम नरेडिया ने बताया कि जेसी बैंक द्वारा कर्मचारी सदस्यों को अधिकतम 20 लाख रुपए तक लोन दिया जा रहा है। इसके अलावा शिक्षा और बच्चों की शादी के लिए भी ऋण उपलब्ध है। लोन पर सबसे कम 5.10 प्रतिशत की दर से ब्याज लिया जाता है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अंशु कालरा, जेसी बैंक डायरेक्टर महेन्द्र सिंह खींची एवं संजय शिवा तथा रविन्द्र कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।