लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री में मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी, घटना छिपाने का प्रयास

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री में मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी, घटना छिपाने का प्रयास

 

कोटा। लाखेरी स्थित सीमेंट फैक्ट्री में शनिवार को एक मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने का मामला सामने आया है। यह घटना फैक्ट्री परिसर के अंदर हुई, जिसके कारण मुख्य रेलवे यातायात पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बाद में बेपटरी हुए डिब्बों को वापस पटरी पर चढ़ा लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री प्रशासन दिन भर इस घटना को छिपाने का प्रयास करता रहा। कई बार पूछे जाने के बावजूद फैक्ट्री अधिकारियों ने घटना की पुष्टि नहीं की। यहां तक कि रेलवे अधिकारी भी इस घटना की जानकारी होने से इनकार करते रहे। हालांकि, इस घटना के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दो डिब्बे पटरी से उतरे हुए साफ नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री साइडिंग रेल लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जो साइडिंग की सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल खड़े करते हैं।

#लाखेरी #मालगाड़ी #बेपटरी #सीमेंटफैक्ट्री #रेलदुर्घटना #कोटा #रेलवे

G News Portal G News Portal
615 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.