जीआरपी थाना अधिकारी अशोक सैनी निलंबित, छुट्टी पर जाने और पेंडेंसी को लेकर हुई कार्रवाई की आशंका

जीआरपी थाना अधिकारी अशोक सैनी निलंबित, छुट्टी पर जाने और पेंडेंसी को लेकर हुई कार्रवाई की आशंका

कोटा: राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना अधिकारी अशोक सैनी को निलंबित कर दिया है। निलंबन के ठोस कारणों का फिलहाल आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई पेंडेंसी (मामलों का लंबित होना) और बिना उच्च स्वीकृति के छुट्टी पर जाने के कारण की गई है।

जीआरपी उपाधीक्षक शंकर लाल ने अशोक सैनी के निलंबन की पुष्टि की है। निलंबन के बाद से अशोक सैनी पिछले करीब 15 दिनों से थाने नहीं आ रहे हैं।

छुट्टी को लेकर असमंजस

बताया जा रहा है कि निलंबित होने से पहले अशोक सैनी ने बीमार होने का हवाला देते हुए रोज नामचे (दैनिक डायरी) में रपट भी लिखी थी। हालांकि, छुट्टी पर जाने की विधिवत स्वीकृति नहीं मिली थी।

इस मामले पर जब अशोक सैनी से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कार्रवाई पुलिस महकमे में अनुशासन और कार्य में लापरवाही के प्रति सख्ती का संकेत देती है।

#GRP #KotaPolice #AshokSaini #Suspended #जीआरपी #निलंबन #PoliceAction #कोटारेलवेपुलिस

G News Portal G News Portal
151 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.