भरतपुर: शहरी क्षेत्र में एक जिम संचालक झारखंड के निवासी साधु भेषधारी दो तांत्रिक ठगों के जाल में फंसते-फंसते बचा। जिम संचालक के अनुसार, इन दोनों ठगों ने उसे सम्मोहित कर अपने जाल में फंसा लिया था, लेकिन ऐन वक्त पर उसका सम्मोहन टूटने से वह ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला शहर के अछनेरा रोड पर काकाजी की कोठी के पास का है। बताया गया कि ठगों ने एक जिम में घुसकर जिम संचालक को सम्मोहित किया और उसकी सोने की अंगूठी उतरवा ली। हालांकि, तभी जिम करने आने वाले एक युवक के अचानक जिम में प्रवेश करने पर जिम संचालक का सम्मोहन टूट गया, जिससे बड़ी ठगी टल गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिम पर पहुंचने से पहले इन दोनों ठगों ने आसपास के दुकानदारों को भी बातों में फंसाकर उनसे पैसे ठगे थे। ठगों की करतूत का पता चलने पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसने दोनों की पिटाई करने के बाद उन्हें वहां से भगा दिया।
इस घटना के बाद, भरतपुर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह के साधु वेषधारी ठगों से सतर्क एवं सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बहकावे में न आएं और ऐसी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
#भरतपुर #साइबरक्राइम #ठगी #सम्मोहन #साधुवेशधारीठग #सतर्कता #पुलिसअलर्ट
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.