पकड़ी गई हनीट्रैप में फंसाने वाली हसीना

पकड़ी गई हनीट्रैप में फंसाने वाली हसीना

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले के टोडारायसिंह क्षेत्र में हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से लाखों रूपए ऐंठने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, कस्बा निवासी सुरेन्द्र माली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि आरोपी महिला शाहिना बानो पुत्री सोकत अली ने उससे दोस्ती की और बाद में दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रूपए ऐंठने लगी। महिला ने करीब डेढ़ लाख रुपए वसूले और उसके बाद पांच लाख रुपए की और मांग करने लगी।

ऐसे हुआ खुलासा: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल और पुलिस उपाधीक्षक मालपुरा आशीष प्रजापत की देखरेख में थानाधिकारी हरिराम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम में कांस्टेबल गजराज, रूपनारायण और महिला कांस्टेबल मनीषा को शामिल किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला शाहिना बानो को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में: गिरफ्तार महिला को मालपुरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

#RajasthanHoneytrapCase #CrimeNews #TonkPolice #HoneytrapArrest

G News Portal G News Portal
287 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.