ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल बलराम मीणा का निधन, पुलिस बेड़े में शोक

ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल बलराम मीणा का निधन, पुलिस बेड़े में शोक

करौली। करौली जिला पुलिस बेड़े के लिए गुरुवार का दिन दुखद खबर लेकर आया। यातायात पुलिस में कार्यरत हेड कांस्टेबल बलराम मीणा का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया।

हेड कांस्टेबल बलराम मीणा को हार्ट अटैक आने के तुरंत बाद जिला अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों की टीम ने उनकी जान बचाने के लिए भरसक प्रयास किए। उन्हें सीपीआर (CPR) भी दिया गया, लेकिन हेड कांस्टेबल बलराम मीणा को बचाया नहीं जा सका।

निधन की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में पुलिस महकमे के अधिकारी और जवान पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक (SP) लोकेश सोनवाल ने अस्पताल पहुंचकर हेड कांस्टेबल बलराम मीणा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान अस्पताल में कोतवाली CI आध्यात्म गौतम, यातायात प्रभारी SI सुरेंद्र सिंह, साथ ही पुलिस और यातायात शाखा के अन्य जवान भी मौजूद रहे।

स्वर्गीय हेड कांस्टेबल बलराम मीणा रानौली, टोडाभीम के निवासी थे। जिला पुलिस की सूचना पर हेड कांस्टेबल के परिजन करौली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके निधन से जिला पुलिस बेड़े में शोक की लहर है।

#KarauliPolice #HeadConstable #BalramMeena #HeartAttack #पुलिसबेड़ेमेंशोक #करौली

G News Portal G News Portal
238 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.