भरतपुर ऑडिटोरियम में होगी पूर्व सैनिकों की सुनवाई

भरतपुर ऑडिटोरियम में होगी पूर्व सैनिकों की सुनवाई

भरतपुर में सेना मुख्यालय द्वारा पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिए 14 जनवरी 2025 को विशेष कैंप का आयोजनकिया जा रहा है जिसका आयोजन भरतपुर के यू आई टी ऑडिटोरियम निकट एस पी ऑफिस पर किया जा रहा है। जिसमें सभी सेना के रिकॉर्ड्स कार्यालय, PCDA (पेंशन कार्यालय) प्रयागराज, सेना वेटरन्स निदेशालय नई दिल्ली एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रतिनिधि आयेंगे जो  पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका उचित समाधान करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। मीडिया प्रभारी विनोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पूर्व सैनिकों की पेंशन में आने बाली समस्या रिकॉर्ड की समस्या वीर नारियों को होने वाली समस्यायों का निदान तुरंत मौके पर ही किया जायेगा। कर्नल केवीएस ठेनुआ ने सभी पूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि सभी पूर्व सैनिक ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी तहसील के सैनिकों के साथ जो बस दी जा रही है इसके द्वारा आप भरतपुर यू आई टी ऑडिटोरियम पहुँचें । बस निम्नानुसार लगाई जायेंगी । 05 ट्रांसपोर्ट क्रमशः बयाना, पथेना, रूपवास, डीग, नदबई और  सुबह 08:30 बजे पहुंचेंगे तथा 09:00 बजे रवाना हो जाएंगे। सभी तहसील अध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि सभी आगंतुक समय पर पहुंचें । कार्यक्रम के बाद में दोपहर के खाने की व्यवस्था ऑडिटोरियम में ही की गई है ।

G News Portal G News Portal
180 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.