कोटा | रामगंजमंडी में बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय भव्य कथा शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। लाखों की संख्या में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 'कोटा रेल न्यूज' की खबर का संज्ञान लेते हुए रेलवे ने 3 स्पेशल ट्रेनें चलाने और 9 अन्य प्रमुख ट्रेनों के अस्थाई ठहराव (Stoppage) की घोषणा की है।
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 28 ट्रेनों के ठहराव का समय भी 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट कर दिया गया है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निम्नलिखित तीन विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी:
कोटा-झालावाड़ सिटी स्पेशल (09802):
समय: सुबह 8:30 बजे कोटा से रवाना होकर 10:50 बजे झालावाड़ सिटी पहुंचेगी।
स्टॉपेज: न्यू कोटा, दाडदेवी, अलनिया, रावठा रोड, दरा, कंवलपुरा, मोड़क और रामगंजमंडी।
रामगंजमंडी-नागदा स्पेशल (09804):
समय: शाम 7:30 बजे रामगंजमंडी से रवाना होकर रात 10:30 बजे नागदा पहुंचेगी।
स्टॉपेज: झालावाड़ सिटी, धुआं खेड़ी, भवानीमंडी, कुरलासी, गरोठ, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला, विक्रमगढ़ आलोट और महिदपुर रोड।
नागदा-कोटा स्पेशल (09801):
समय: रात 11:35 बजे नागदा से चलकर अगले दिन तड़के 3:00 बजे कोटा पहुंचेगी।
स्टॉपेज: शामगढ़ और रामगंजमंडी।
नोट: इन तीनों स्पेशल ट्रेनों में कुल 14 कोच होंगे, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को जगह मिल सके।
रेलवे ने भक्तों की सुविधा के लिए 9 एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को 2 मिनट के लिए रामगंजमंडी स्टेशन पर रोकने का निर्णय लिया है:
हिसार-खड़की स्पेशल (04725)
पटना-अहमदाबाद (09448)
चंडीगढ़-मडगांव (12450)
राजगीर-अहमदाबाद (12948)
बिलासपुर-बीकानेर (20845)
बांद्रा-कानपुर (22444)
तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन (22653)
मुंबई-गोरखपुर (22921)
वाराणसी-ओखा (22970)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, यह निर्णय क्षेत्र में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए लिया गया है। गौरतलब है बुधवार को अपनी पोस्ट के जरिए प्रशासन को आगाह किया था कि कथा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था जरूरी है। खबर के प्रकाशन के बाद रेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन विशेष सुविधाओं की मंजूरी दी।
#BabaBageshwar #DhirendraShastri #KotaRailway #Ramganjmandi #SpecialTrains #IndianRailways #BageshwarDham #KotaNews #RailwayUpdate
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.