राजस्थान में भारी बारिश: पार्वती नदी में बहा मिनी ट्रक, 2 लोगों को बचाया गया; चंबल का रौद्र रूप, सेना अलर्ट पर

धौलपुर, राजस्थान: राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश और कोटा में बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण चंबल नदी का बहाव धौलपुर जिले में नदी किनारे रह रहे ग्रामीणों के लिए गंभीर मुसीबत बन गया है। इसके साथ ही, सड़कों पर बनी पुलियाओं से गुजरने वाले लोगों के लिए भी भारी बारिश आफत बनी हुई है।

आज सुबह धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र में रांडोली पुलिया से गुजर रहा एक मिनी टैंकर पानी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी के अनुसार, यह मिनी ट्रक मनिया थाना क्षेत्र की रांडोली पुलिया से सुबह गुरजा रहा था, जब रपट पर तेज बहाव के कारण वह पार्वती नदी में बह गया। मिनी ट्रक में चालक-परिचालक सहित चार लोग सवार थे। रेस्क्यू टीम ने इनमें से दो लोगों को बचा लिया है, जबकि बाकी दो लोगों की तलाश जारी है।

इधर, चंबल नदी के भयावह रूप को देखते हुए जिला प्रशासन ने भरतपुर संभाग मुख्यालय से सेना को बुला लिया है। मेजर अभय निगम के नेतृत्व में सेना धौलपुर पहुंच गई है और उन्होंने गुरुवार दोपहर में जिला प्रशासन की टीम के साथ कुछ गांवों का जायजा भी लिया। सेना के जवानों को प्रशासन ने 'वॉच एंड वेट' की स्थिति में रखा है।

जिले के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात:

चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है और जिले के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। निचले क्षेत्रों के गांवों में एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल), सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं, जो आवश्यकतानुसार निगरानी के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

बढ़े हुए जलस्तर से जिले में करीब 2500 लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को पहले निकाला गया है। जिला प्रशासन बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए पूरी तरह से अलर्ट पर है।

#राजस्थानबारिश #धौलपुर #बाढ़ #चंबलनदी #पार्वतीनदी #आपदा #रेस्क्यूऑपरेशन #सेनाअलर्ट #राजस्थान

G News Portal G News Portal
227 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.