सड़क सुरक्षा माह के दौरान हेलमेट वितरण

सड़क सुरक्षा माह के दौरान हेलमेट वितरण

सवाई माधोपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 जनवरी से 31 जनवरी) के दौरान "अपेक्स रणथंभौर सेविका" हॉस्पिटल की तरफ से एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक, ममता गुप्ता IPS के नेतृत्व में रणथंभौर सर्किल पर बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों को 101 हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान आमजन को यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में ASP राम कुमार कस्वा और अस्पताल के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। यह पहल सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की गई।

#सड़कसुरक्षा #हेलमेट #यातायात #सवाईमाधोपुर #पुलिस #जागरूकता

G News Portal G News Portal
308 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.