हिण्डौन सिटी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, महिला और बच्चा घायल

हिण्डौन सिटी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, महिला और बच्चा घायल

हिण्डौन सिटी। हिण्डौन-महवा मार्ग स्थित महू पुलिस चौकी के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला और एक बालक घायल हो गए।

मृतक की पहचान टोड़ाभीम के कुढ़ावल निवासी कुलदीप गुर्जर के रूप में हुई है। सूचना के अनुसार, कुलदीप अपनी पत्नी और बेटे के साथ हिण्डौन आ रहा था, जहां उसके बेटे का अस्पताल में उपचार चल रहा था।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही महू पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को हिण्डौन के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक कुलदीप गुर्जर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

G News Portal G News Portal
278 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.