हिंडौनसिटी : करौली जिले का हिंडौन सिटी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घने कोहरे का कहर जारी है। मावठ के बाद घने कोहरे और सर्दी का सितम और बढ़ गया है, जिससे दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भारी कमी आई है, जिससे सड़क पर आवाजाही प्रभावित हो रही है।
कोहरे का असर रेलवे सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं या उनका मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सर्दी के बढ़ने से ठिठुरन और गलन बढ़ गई है, जिससे लोग घरों में दुबके हुए हैं। कई स्थानों पर लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का असर जारी रहने की संभावना है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.