हिंडौन सिटी: हिंडौन विधायक अनीता जाटव के निवास के समीप स्थित उनके कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक ने कार्यकर्ताओं को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि कार्यालय पर प्रतिदिन जनसुनवाई होगी, कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे दरवाजे, समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा, साथ ही त्वरित समाधान की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराज मीणा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शरदो गुर्जर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र मावई, कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा और भूपेंद्र सोलंकी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#हिंडौनसिटी #विधायककार्यालय #अनीताजाटव #कांग्रेस #जनसुनवाई
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.