हिंडौन सिटी: नई मंडी थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें कबूली

हिंडौन सिटी: नई मंडी थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें कबूली

हिंडौन सिटी, (चरण सिंह डागुर) - हिंडौन सिटी की नई मंडी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने प्रारंभिक पूछताछ में 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें कबूल की हैं। इस सफलता में एएसआई जोगिंदर सिंह की अहम भूमिका रही।

थाना प्रभारी सोहन सिंह गुर्जर ने बताया कि पिछले कुछ समय से थाना क्षेत्र में कम उम्र के युवकों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की विभिन्न शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिससे क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों में इजाफा देखने को मिल रहा था। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया और जगह-जगह नाकेबंदी की जा रही थी।

इसी क्रम में थाना प्रभारी सोहन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में की गई नाकेबंदी के दौरान एक युवक को शक के आधार पर रोका गया। पूछताछ करने पर उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिए, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकेश माली निवासी भूतवारी, थाना मासलपुर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी रामकेश माली ने 7 मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदातों को स्वीकार किया है। पुलिस अब आरोपी से और भी वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है और चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा।

#हिंडौनसिटी #नईमंडीथाना #वाहनचोरगिरफ्तार #मोटरसाइकिलचोरी #पुलिसकार्यवाही #सोहनसिंहगुर्जर #जोगिंदरसिंह #लोकेशसोनवाल #अपराधनियंत्रण #राजस्थानपुलिस #सुरक्षा

G News Portal G News Portal
873 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.