हिंडौन सिटी: ग्राम पंचायत हुक्मीखेड़ा के सरपंच और VDO पर भ्रष्टाचार के आरोप

हिंडौन सिटी: ग्राम पंचायत हुक्मीखेड़ा के सरपंच और VDO पर भ्रष्टाचार के आरोप

हिंडौन सिटी : ग्राम पंचायत हुक्मीखेड़ा में सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और VDO ने सांसद निधि, विधायक निधि, एफएफसी, टीएफसी सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार किया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा, कचरा निस्तारण के नाम पर लाखों रुपये के फर्जी बिल और वाउचर बनाकर भुगतान उठाए जाने का भी आरोप है।

आरोप है कि सरकारी राशि से बने सामुदायिक शौचालय और सौर ऊर्जा लाइट को सरपंच ने अपने घर में ही लगवा लिया है।

वार्ड पंच गजराज सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पंचायत समिति विकास अधिकारी लखन सिंह कुंतल को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

G News Portal G News Portal
306 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.