हिंडौनसिटी: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के डिप्टी कमिश्नर इंद्रजीत सिंह ने पंचायत समिति हिंडौन की जगर ग्राम पंचायत के सरपंच कमलेश देवी को निलंबित कर दिया है। सरपंच कमलेश देवी के खिलाफ निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार एवं पद के दुरुपयोग की शिकायत प्राप्त हुई थी। विभागीय जांच में सरपंच को दोषी पाया गया।
निलंबन काल में ग्राम पंचायत के किसी कार्य एवं कार्रवाई में भाग नहीं ले पाएंगी सरपंच कमलेश देवी। साथ ही सरपंच के अलावा तीन अन्य कार्मिकों से भी लगभग 16 लाख रुपए की वसूली होगी।
हिंडौन और श्री महावीर जी के कई अन्य सरपंचों पर भी गिर सकती है गाज, कइयों के खिलाफ लंबित हैं जांच
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.