हिंडौनसिटी: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी, 8 लाख का सामान पार

हिंडौनसिटी: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी, 8 लाख का सामान पार

हिंडौनसिटी: हिंडौन के बयाना रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी की घटना सामने आई है। आदर्श स्कूल के सामने स्थित गजानंद इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर चोरों ने धावा बोला और करीब 8 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।

सूचना मिलने पर हिंडौन कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शोरूम मालिक नंदराम डागुर से जानकारी लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने शोरूम का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 55 एलईडी स्मार्ट टीवी, इंडक्शन कुकर, जूसर-मिक्सर सहित अन्य उपकरणों को चुरा ले गए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

G News Portal G News Portal
537 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.