हिंडौन सिटी: हिंडौन प्रेस क्लब रजिस्टर्ड ने रविवार को रोशनी बंधन मैरिज गार्डन में अपने वार्षिक कैलेंडर का भव्य विमोचन किया। इस कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों प्रतिष्ठित संस्थानों के संचालक और भामाशाह मौजूद रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भामाशाह ठेकेदार हट्टी राम रहीं। विधायक अनीता जाटव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और निर्मल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर प्रशांत चौधरी, पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, सौरभ एज्यूकेशन ग्रुप के ज्वाला सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणसिंह चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे।
पत्रकारों की सुरक्षा और हितों पर जोर
मुख्य अतिथि हट्टी राम ठेकेदार ने पत्रकारों द्वारा किए जाने वाले कठिन कार्य की प्रशंसा की और हिंडौन प्रेस क्लब के भवन निर्माण के लिए ₹100000 का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।
विधायक अनीता जाटव ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पत्रकारों के लिए निशुल्क भूखंड आवंटन और आरजीएचएस कार्ड की सुविधा की मांग को भी सरकार के समक्ष रखने का वादा किया। उन्होंने हिंडौन प्रेस क्लब के लिए भूखंड आवंटन में भी पूरी मदद करने का आश्वासन दिया।
भामाशाहों का सम्मान
कार्यक्रम में अमेरिकन स्पोकन इंग्लिश इंस्टीट्यूट, अहिंसा पवित्र भोजनालय, कृष्णा डायग्नोसिस सेंटर, कैलाश जनरल स्टोर, अभय पेट्रोलियम, गणेशम सेवा संस्थान, मदर टेरेसा शिक्षण संस्थान, श्री डायग्नोस्टिक सेंटर, अरिहंत भोजनालय, निर्मल एजुकेशन ग्रुप, डॉक्टर नमो नारायण मीणा, मुनेश पमडी, सौरभ कैंपस, पप्पू सिंह, चरण सिंह, शुक्ला मिष्ठान भंडार, राजीव गांधी संस्थान, सांई हॉस्पिटल, श्रीनाथ कैटर्स, साइ मोटर्स, राज फिल्म आदि प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को भामाशाह के रूप में सम्मानित किया गया।
पत्रकारों का उत्साह
कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों सहित शहर के भामाशाह और सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#हिंडौनप्रेसक्लब #वार्षिककैलेंडर #पत्रकारसुरक्षा #भामाशाह
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.