हिंडौन सदर पुलिस ने दो सटोरियों को किया गिरफ्तार, ₹1020 जब्त

हिंडौन सदर पुलिस ने दो सटोरियों को किया गिरफ्तार, ₹1020 जब्त

हिंडौन सिटी: सदर थाना पुलिस ने संगठित रूप से मोबाइल पर अवैध सट्टे की खाईवाली करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ₹1020 भी जब्त किए गए हैं।

थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बदनसिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हरिनगर में सट्टे की खाईवाली की जा रही है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने हरिनगर से सोनू पुत्र राधेश्याम जाटव निवासी हरिनगर, थाना नई मंडी, हिंडौन को गिरफ्तार किया। उसके पास से सट्टे के ₹1020 जब्त किए गए। इसी प्रकार, टीम ने विनोद पुत्र समयसिंह जाटव निवासी मोसलपुरियान का पुरा को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी संगठित अपराध में लिप्त पाए गए हैं।

 

#हिंडौनसिटी #सदरपुलिस #सट्टागिरफ्तार #अवैधगतिविधि #चरणसिंहडागुर #देवेंद्रकुमारशर्मा

G News Portal G News Portal
368 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.