हिंडौनसिटी: बाढ़ गांव के 300 साल पुराने हनुमान मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, प्राचीन मूर्ति क्षतिग्रस्त

हिंडौनसिटी: बाढ़ गांव के 300 साल पुराने हनुमान मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, प्राचीन मूर्ति क्षतिग्रस्त

हिंडौनसिटी: हिंडौन उपखंड के बाढ़ गांव में स्थित प्राचीन हनुमान जी मंदिर पर रविवार रात बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। इस घटना में मंदिर में स्थापित 300 साल पुरानी हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है।

यह प्राचीन हनुमान मंदिर 'आम्ली वाले हनुमान मंदिर' के नाम से जाना जाता है और क्षेत्र में इसकी विशेष आस्था है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि आकाशीय बिजली गिरने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई

प्राचीन मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण काफी चिंतित हैं और मंदिर में मरम्मत कार्य शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। घटना के बाद से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

#हिंडौनसिटी #बाढ़गांव #हनुमानमंदिर #आकाशीयबिजली #मूर्तिक्षतिग्रस्त #प्राचीनमंदिर #आम्लीवालेहनुमानजी #करौली

G News Portal G News Portal
253 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.