हिंडौनसिटी: सैनिक नायब सूबेदार रामावतार सिंह का निधन

हिंडौनसिटी: सैनिक नायब सूबेदार रामावतार सिंह का निधन

हिंडौनसिटी (राजस्थान): हिंडौन के कसाने का नगला निवासी नायब सूबेदार रामवतार सिंह (47) का 30 जनवरी को निधन हो गया। वे असम के तेजपुर में भारतीय सेना की 27 राजपूत बटालियन में कार्यरत थे।

ब्रेन ट्यूमर से निधन:

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान चाईना बॉर्डर पर तैनाती के वक्त गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जिसके चलते उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ। पिछले दो माह से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार:

उनका पार्थिव देह शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे उनके पैतृक गांव कसाने का नगला पहुंचा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ हिण्डौन शहर होते हुए गांव कसाने का नगला पहुंची पार्थिव देह।

शहीद के भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सेना में ड्यूटी के दौरान चाईना बॉर्डर पर तैनाती के वक्त कुछ वर्ष पूर्व गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जिससे ब्रेन हेमरेज हुआ। इसके बाद उनका उपचार भी चल रहा था। जिसमें 30 जनवरी को उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव देह विमान से 31 जनवरी को जयपुर लाया गया।वही राजकीय सम्मान से पार्थिव देह गांव पहुंचा। उन्होंने बताया की शहीद को दो पुत्री कृष्णा (18), नूतन (16) व दो पुत्र निर्मल(9), देव (7) है।

शोक में डूबा इलाका:

शहीद के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।


वीडियो देखे निचे दी गयी लिंक पर क्लीक करके 
https://youtu.be/xGDPkBJJooY

#शहीद #रामवतारसिंह #भारतीयसेना #निधन #अंतिमसंस्कार #राजकीयसम्मान #कसानेकानगला #हिंडौनसिटी #राजस्थान

G News Portal G News Portal
172 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.