हिण्डौनसिटी: हिण्डौनसिटी में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
मृतक की पहचान नरेश कुमार जाटव (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जाटव बस्ती की नीम कॉलोनी का निवासी था। वह आज सुबह जनशताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था। हिण्डौन रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गया। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) मौके पर पहुंची और शव को राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#हिण्डौनसिटी #चलतीट्रेनसेगिरकरमौत #सड़कहादसा #जनशताब्दीएक्सप्रेस #आरपीएफ #नरेशकुमारजाटव
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.