टीटीई की ईमानदारी: जनशताब्दी ट्रेन में मिला ₹10 लाख का लावारिस बैग

टीटीई की ईमानदारी: जनशताब्दी ट्रेन में मिला ₹10 लाख का लावारिस बैग

कोटा। मंगलवार को निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (12060) में गंगापुर के एक टीटीई (ट्रेवलिंग टिकट एक्जामिनर) की ईमानदारी की मिसाल सामने आई है। टीटीई रूपचंद मीणा को ट्रेन में गश्त के दौरान एक लावारिस ट्रॉली बैग मिला, जिसमें भारी मात्रा में नकदी और जेवरात रखे थे।

  • बैग में मिला सामान: ट्रॉली बैग में सोने और चांदी के आभूषण रखे थे, जिनकी कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है। आभूषणों में एक हार, चार अंगूठी, एक जोड़ी कुण्डल, नथ, टीका, लौंग, मंगलसूत्र, चेन पेंडल सहित टोपिस, छह जोड़ी तोड़ियाँ, चार कड़े, पायजेब और ब्रेसलेट शामिल थे।

  • नकदी: जेवरात के साथ बैग में ₹50,000 नकद और कुछ कपड़े भी रखे हुए थे।

टीटीई रूपचंद मीणा ने बिना देर किए यह लावारिस बैग ट्रेन में गश्त कर रहे कोटा के आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) जवानों भूपाल सिंह और मुकेश मीणा को सौंप दिया।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, बैग में यात्री की पहचान से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है, जिसके कारण मालिक की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। आरपीएफ द्वारा अब बैग के असली मालिक की तलाश की जा रही है।

G News Portal G News Portal
399 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.