हिंडौन में हनीट्रैप गैंग का खुलासा, किराना व्यापारी से ₹25 लाख की फिरौती मांगने वाली 3 महिलाएं व 1 पुरुष गिरफ्तार

हिंडौन में हनीट्रैप गैंग का खुलासा, किराना व्यापारी से ₹25 लाख की फिरौती मांगने वाली 3 महिलाएं व 1 पुरुष गिरफ्तार

करौली, हिंडौन: करौली जिले के हिंडौन कस्बे में पुलिस ने एक हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया है। यह गैंग एक किराना व्यापारी को ब्लैकमेल कर ₹25 लाख की फिरौती मांग रही थी।

जानकारी के अनुसार, सूरौठ कस्बा निवासी किराना व्यापारी मनोज गोयल को झांसे में फंसाया गया। पीड़ित के भाई विनोद गोयल ने बताया कि मनोज गोयल मंगलवार सुबह चिकित्सकीय परामर्श के लिए हिंडौन गया था। वहां जांच लैब के बाहर एक अनजान महिला ने बातों में उलझाकर उसे एक होटल में ले गई। होटल में पहले से ही मौजूद गैंग के अन्य सदस्यों ने व्यापारी मनोज गोयल को बंधक बना लिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

वीडियो बनाने के बाद, आरोपियों ने मनोज की पत्नी और भाई को फोन किया और फिरौती के रूप में ₹25 लाख की मांग की। उन्होंने फिरौती की रकम लेकर सोमवार शाम 5 बजे बयाना बुलाया।

पीड़ित के भाई विनोद गोयल ने समय रहते बयाना कोतवाली थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गैंग द्वारा बताए गए स्थान हिंडौन रोड स्थित मालीपुरा में छापा मारा। पुलिस ने मौके से व्यापारी मनोज गोयल को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करा लिया।

पुलिस द्वारा मौके से हनीट्रैप गैंग की चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में छत्तीसगढ़ निवासी किरण और बसंती (महिलाएं), बयाना निवासी खुशबू (महिला) और प्रताप सिंह (पुरुष) शामिल हैं। इन सभी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। इस खुलासे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस अन्य ऐसी वारदातों में इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

#हनीट्रैप #करौली #हिंडौन #ब्लैकमेल #फिरौती #गिरफ्तारी #अपराध #राजस्थानपुलिस #किरानाव्यापारी #जयपुर #KirauliPolice #Hindaun #Honeytrap #Blackmail #Extortion #RajasthanCrime #Arrested #Malipura #Bayana

G News Portal G News Portal
894 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.