पाटन में ट्रेन से गिरे यात्री की हुई पहचान, राखी पर जा रहा था घर

पाटन में ट्रेन से गिरे यात्री की हुई पहचान, राखी पर जा रहा था घर

कोटा। केशवराय पाटन रेलवे क्रॉसिंग गेट के पास गत रविवार को ट्रेन से गिरे यात्री की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अंकित अहीरवाल के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश का निवासी था। अंकित जयपुर में मजदूरी का काम करता था और राखी के त्यौहार पर अपने घर जा रहा था, तभी रात में भोपाल-जोधपुर ट्रेन से गिरने के कारण उसकी दुखद मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने पर केशवराय पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पहचान के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में रखवाया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर रेलकर्मियों को एक मोबाइल फोन मिला, जिसकी मदद से अंकित की पहचान संभव हो पाई। पुलिस ने आवश्यक पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।


#KeshavraiPatan #TrainAccident #AnkitAhirwal #RakhiTragedy #KotaNews #MadhyaPradesh

G News Portal G News Portal
99 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.