कोटा। पश्चिम-मध्य रेलवे आरपीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) राजीव कुमार यादव ने शुक्रवार को कोटा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोको कॉलोनी स्थित आरपीएफ बैरक में सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया, जहां जवानों की समस्याएं सुनी गईं। हालांकि, कई मुद्दों पर आईजी यादव गंभीर नजर नहीं आए।
डकनिया स्टेशन पर तैनात हेड कांस्टेबल जगमोहन मीणा ने आईजी यादव को बताया कि उनका रिटायरमेंट 30 अप्रैल को है, लेकिन सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति के कारण भोपाल स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्होंने आग्रह किया कि वह कुछ महीने पहले ही भोपाल से लौटे हैं, इसलिए उन्हें कोटा में ही रहने दिया जाए।
इसी तरह कोटा पोस्ट पर तैनात हेड कांस्टेबल आरएस कुमार, जिनका रिटायरमेंट 30 जून को है, ने भी ट्रांसफर रोकने की अपील की। दोनों जवानों ने सेवानिवृत्ति के नजदीक होने का हवाला देते हुए स्थानांतरण आदेश को रद्द करने या कोटा मंडल में ही पोस्टिंग देने की मांग की। हालांकि, आईजी यादव ने उनकी अपील को अनसुना कर दिया।
इसके बाद अन्य जवानों ने भी कुछ समस्याएं सामने रखीं, लेकिन उन पर भी आईजी ने विशेष ध्यान नहीं दिया और सुरक्षा सम्मेलन समाप्त हो गया।
इससे पहले, आईजी यादव ने वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, रेलवे अस्पताल के सामने स्थित डॉग स्क्वॉड, और वर्कशॉप आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि राजीव कुमार यादव कोटा में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पद पर भी रह चुके हैं। उन्होंने यह पद 1 अगस्त 2023 को संभाला था।
#RPF #कोटा #ट्रांसफर #रेलवे सुरक्षा #IGराजीवयादव
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.