आईजी राहुल प्रकाश ने गंगापुरसिटी में सीएलजी व क्राइम बैठक ली, कश्मीर हमले पर भाईचारा कायम रखने की अपील

आईजी राहुल प्रकाश ने गंगापुरसिटी में सीएलजी व क्राइम बैठक ली, कश्मीर हमले पर भाईचारा कायम रखने की अपील

गंगापुरसिटी। भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राहुल प्रकाश ने गुरुवार शाम गंगापुरसिटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मिनी सचिवालय स्थित एडीएम कार्यालय में सीएलजी (सामुदायिक संपर्क समूह) के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और अपराध को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें कीं, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गंगापुरसिटी पहुंचने पर आईजी राहुल प्रकाश को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात उन्होंने सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद किया। बैठक में सदस्यों ने शहर की प्रमुख समस्याओं जैसे वाहनों में तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों का उपयोग, नशीले पदार्थों (स्मैक आदि) पर रोक लगाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग रखी। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यातायात प्रबंधन के लिए चार यातायात पुलिसकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के महत्वपूर्ण भाग में आईजी राहुल प्रकाश ने हाल ही में पहलगाम (कश्मीर) में हुए आतंकी हमले का उल्लेख किया, जिसमें निर्दोष लोगों की जान गई थी। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से आपसी सामंजस्य और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। आईजी ने सख्त लहजे में यह भी कहा कि पहलगाम हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है, इसलिए सभी वर्गों के लोग यह सुनिश्चित करें कि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट या साझा न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन का कर्तव्य है और कानून के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके बाद आईजी राहुल प्रकाश ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, जिनमें गंगापुरसिटी, वजीरपुर, बामनवास आदि थानों के प्रभारी शामिल थे, के साथ अपराध की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी लंबित और पुरानी आपराधिक फाइलों का समय पर निस्तारण करने, अपराध को नियंत्रित करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उन पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत आईजी सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो गए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, एडीएम रामकिशोर मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा, पुलिस उपाधीक्षक संतराम मीणा, बामनवास के पुलिस उपाधीक्षक, गंगापुरसिटी थानाधिकारी करणसिंह राठौड़, सदर थानाधिकारी बनैसिंह, उदेई मोड़ थानाधिकारी राजवीरसिंह, वजीरपुर थानाधिकारी टीनू सागरवाल सहित कई थानों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

#गंगापुरसिटी #आईजीराहुलप्रकाश #सीएलजीबैठक #क्राइमबैठक #कश्मीरहमला #भाईचारा #कानूनव्यवस्था

G News Portal G News Portal
610 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.